Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-15

Seraikela News: उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Seraikela News: सरायकेला जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति समीक्षा की गई और सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सीएचसी कुचाई को सम्मानित किया. बैठक में एएनसी, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, परिवार नियोजन कार्यक्रम, मलेरिया, फाइलेरिया, टीबी एवं कुष्ठ रोग नियंत्रण कार्यक्रम, आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य बीमा योजना आदि की समीक्षा की गई.

उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन समिति के समुचित उपयोग के माध्यम से सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए. साथ ही आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित कर छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान एवं मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए गए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !