Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-15

Jamshedpur News: चैम्बर प्रीमियर लीग, पी.एस.टी.-11 बनी चैंपियन, फाइनल में 134 रनों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Jamshedpur: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित दो दिवसीय पांचवें चैम्बर प्रीमियर लीग का भव्य समापन बुधवार देर रात ट्यूब मेकर्स क्लब ग्राउंड (Tube Makers Club Ground) में हुआ। इस टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मुकाबले में पी.एस.टी.-11 ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए पीआरडब्ल्यू-11 को 134 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।


फाइनल का रोमांच, विकास अग्रवाल बने मैन ऑफ द मैच

फाइनल मुकाबला रात 07:00 बजे शुरू हुआ। पी.एस.टी.-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में पीआरडब्ल्यू-11 की टीम दबाव नहीं झेल सकी। विजेता टीम की ओर से विकास अग्रवाल ने अपनी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। अध्यक्ष मानव केडिया और महासचिव पुनीत कांवटिया ने बताया कि दो दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में व्यापारिक जगत के खिलाड़ियों ने पेशेवर अंदाज में खेल दिखाया।

सम्मान समारोह, मुख्य अतिथि मुकुल चौधरी ने सराहा प्रयास

रात 8:30 बजे आयोजित समापन समारोह में टाटा स्टील के स्पोर्ट्स चीफ मुकुल चौधरी मुख्य अतिथि और रांची कंट्री क्लब के सचिव राजीव बधान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि मुकुल चौधरी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने कहा, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यापारियों का खेल के प्रति ऐसा उत्साह काबिले तारीफ है। सिंहभूम चैम्बर उद्यमियों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित कर रहा है।

आगामी सत्र में बढ़ेंगी टीमें

अध्यक्ष मानव केडिया ने सभी प्रायोजकों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि आगामी सत्र से सीपीएल को और अधिक व्यापक बनाने के लिए टीमों की संख्या 6 से बढ़ाकर 8 की जाएगी। इसका उद्देश्य चैम्बर के अधिक से अधिक सदस्यों को खेल के माध्यम से एक मंच पर लाना और आपसी सौहार्द बढ़ाना है।

टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है
मैन ऑफ द सीरीज विनीत कुमार लाला, बेस्ट बैट्समैन प्रीतम जैन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी हेतु, बेस्ट बॉलर आशुतोष काबरा, बेस्ट फील्डर विनीत कुमार लाला, बेस्ट विकेट कीपर सुगम सरायवाला 

लीग मैचों का सफर

टूर्नामेंट में कुल छह टीमों—पी.एस.टी.-11, एक्जिक्यूटिव-11, पीआरडब्ल्यू-11, ट्रेड-11, इंडस्ट्री-11 और टैक्स एंड फाइनेंस-11 ने हिस्सा लिया। सेमीफाइनल के कड़े मुकाबलों के बाद फाइनल की राह आसान नहीं थी। पहला सेमीफाइनल PRW-11 बनाम Executive-11 के बीच हुआ, जबकि दूसरा सेमीफाइनल PST-11 बनाम Tax & Finance-11 के बीच खेला गया था।

इस सफल आयोजन में अंशुल रिंगसिया, अनिल मोदी, राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, सीए अनिल कुमार अग्रवाल, और अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !