Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-16

Jamshedpur News: जमशेदपुर अल्पसंख्यक स्कूलों की सुध लेगा आयोग, 3 महीने में दुरुस्त होगी व्यवस्था

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर के बिष्टुपुर स्थित बारी सदन में शुक्रवार को राज्य अल्पसंख्यक आयोग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य भर के अल्पसंख्यक स्कूलों की बदहाल स्थिति और संसाधनों के अभाव पर गहरा मंथन किया गया।

जर्जर भवन और शिक्षकों की कमी पर चिंता

बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान ने स्कूलों की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने स्वीकार किया कि राज्य के अधिकांश अल्पसंख्यक स्कूल वर्तमान में बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं। विशेष रूप से स्कूलों के जर्जर भवन और शिक्षकों की भारी कमी छात्रों के भविष्य के लिए एक बड़ी बाधा बनी हुई है।

3 महीने का लक्ष्य, मरम्मत और बहाली

अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि आयोग ने इसे प्राथमिकता सूची में रखा है। उन्होंने घोषणा की कि, अगले तीन महीनों के भीतर जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, संबंधित विभागों को इस बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है।

हिदायतुल्ला खान ने स्पष्ट किया कि आयोग का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को एक सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करना है। इस पहल से उम्मीद जगी है कि लंबे समय से उपेक्षित पड़े इन स्कूलों की सूरत जल्द बदलेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !