Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-16

Kairav Gandhi Kidnapping: व्यवसायी देवांग गांधी के पुत्र का अपहरण मामले पर, आनंद बिहारी दुबे ने जताई संवेदना

Jamshedpur: जमशेदपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी के अपहरण की घटना ने पूरे शहर में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। इस संवेदनशील मामले पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुखद बताया है।


चिंता व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुखद बताया

 13 जनवरी 2026 को कैरव गांधी हाईवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए, जब उनका वाहन घटनास्थल पर लावारिस पाया गया। अपहरणकर्ताओं ने इंडोनेशियाई मोबाइल नंबर से परिवार को 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की, जिसकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड पुलिस द्वारा जब्त कर ली गई है ।पुलिस ने बिहार, पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा में विशेष दल तैनात कर छापेमारी शुरू की ।

पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी

दुबे ने मुख्यमंत्री और गृह विभाग की तत्परता की भी सराहना की और उम्मीद जताई कि अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। दुबे नें अपराधियों को शीघ्र पकड़कर कैरव गांधी की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित होगी ऐसी कामना करते हैं, फिलहाल, व्यवसायी वर्ग में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है और सभी की नजरें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !