Ranchi: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने रांची के धुर्वा क्षेत्र से लापता हुए मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका की सकुशल बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले युवाओं को सम्मानित किया।
आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में यह समारोह आयोजित
यह सम्मान समारोह आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, रांची में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महतो ने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे जागरूक, संवेदनशील और जिम्मेदार लोग ही वास्तविक परिवर्तन के वाहक होते हैं। जिन युवाओं ने बच्चों की तलाश में सक्रिय भूमिका निभाई और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की, वे समाज के सच्चे नायक हैं और सम्मान के पूर्ण अधिकारी हैं।
उन्होंने कहा कि इन युवाओं का साहस, जिम्मेदारी और मानवता की भावना प्रेरणादायक है। ऐसी पहल से न केवल समाज में सुरक्षा और एकजुटता बढ़ती है, बल्कि पुलिस प्रशासन को भी सहयोग मिलता है। उन्होंने पुलिस से भी अपेक्षा की कि ऐसे सामाजिक योद्धाओं के प्रति उदार दृष्टिकोण अपनाया जाए।
महतो ने परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त
इस अवसर पर महतो ने बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों बच्चों की सुरक्षित वापसी पूरे समाज के लिए राहत की बात है। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि लापता बच्चों के मामलों में त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
सम्मानित किए गए युवाओं में शामिल हैं
डब्लू साहू, सचिन प्रजापति, सन्नी नायक, सुनील प्रजापति, अंशु दांगी, राकेश दत्ता, भानु मुखिया, दिवाकर नायक, महादेव जायसवाल सहित पूरी टीम को आजसू प्रमुख द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग
पार्टी के महासचिव संजय मेहता, केंद्रीय सदस्य डॉ. रोहित महतो, रांची जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित साहू, रांची जिला बुद्धिजीवी संघ के अध्यक्ष मो. सज्जाद, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, रांची महानगर युवा आजसू के अध्यक्ष अमित यादव, प्रताप सिंह, केंद्रीय सदस्य पंकज बर्नवाल, छात्र संघ अध्यक्ष ओम वर्मा, केंद्रीय सचिव हरीश सिंह सहित अभिषेक गुप्ता, मनमंत बैश, विकास कुमार, मोहित कुमार, विकास रंजन, विशाल पवार, नीरज सिंह, संजय यादव, पिंटू रजक, शिवानंद कुमार, सुनील साहू, अमित साहू, अभिषेक कुमार, विकास सिन्हा, राजकुमार सोनी, ऋषभ कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।