Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-17

Jamshedpur DC Meeting: उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएलसीसी एवं जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय समावेशन अभियानों की प्रगति की समीक्षा

Jamshedpur: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में बैंकों की जिला परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारतीय रिज़र्व बैंक, रांची के सहायक महाप्रबंधक अरविंद कुमार, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक जस्मिका बास्के, अग्रणी जिला प्रबंधक संजीव कुमार चौधरी सहित विभिन्न बैंकों एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

समावेशन अभियानों की कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा  हुई 

बैठक के दौरान सितंबर 2025 तक जिले में संचालित वित्तीय समावेशन अभियानों की कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। अभियान के तहत पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में पात्र लाभुकों के नामांकन की स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया।

उपायुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत प्रगति में तेजी लाने के लिए सभी संबंधित विभागों एवं बैंकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन से जिले के अधिक से अधिक छोटे एवं सीमांत किसानों को केसीसी ऋण का लाभ मिलना चाहिए।

आवेदनों की शीघ्र स्वीकृति सुनिश्चित करने का निर्देश 

बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लंबित आवेदनों की शीघ्र स्वीकृति सुनिश्चित करने का निर्देश भी सभी बैंकों को दिया गया, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !