Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-18

RPF Action: राउरकेला स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 25 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Chakradharpur: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शनिवार को आरपीएफ की विशेष उड़नदस्ता टीम ने राउरकेला रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए 25 किलो अवैध गांजा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान 

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम सुनील कुमार, मुन्ना पटेल, धर्मेंद्र पटेल और अजय मांझी बताए गए हैं। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, सुनील कुमार, मुन्ना पटेल और धर्मेंद्र पटेल बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया थाना क्षेत्र स्थित झावटीया गांव के निवासी हैं, जबकि अजय मांझी गोपालगंज जिले के असंदीमहुआ गांव का रहने वाला है।

गुप्त सूचना के आधार पर विशेष जांच अभियान चला 

प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि सभी आरोपी ओडिशा के बलांगीर रेलवे स्टेशन से गांजा लेकर चले थे और टाटानगर के रास्ते इसे बिहार के बेतिया तक पहुंचाने की योजना थी। इसी बीच आरपीएफ उड़नदस्ता टीम को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर राउरकेला स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया गया।

करीब 12 लाख 50 हजार रुपये गांजा हुआ बरामद 

जिसके बाद संदेह के आधार पर चारों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। जब्त किए गए गांजा की अनुमानित बाजार कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई “ऑपरेशन नारकोस” के तहत की गई

यह पूरी कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल के विशेष अभियान “ऑपरेशन नारकोस” के तहत की गई। आरपीएफ ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और रेलवे मार्गों के माध्यम से हो रहे अवैध परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा 

गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए राउरकेला एक्साइज विभाग को सौंप दिया गया है। आरपीएफ ने साफ कहा है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और रेलवे परिसरों को अपराध मुक्त बनाए रखने के लिए ऐसे कदम लगातार उठाए जाएंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !