Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-18

Railway Crime News: सासाराम स्टेशन पर RPF की छापेमारी, ट्रेन के जनरल कोच से 3 लाख रुपये के कुल 311 कछुए बरामद

Bihar: कालका से हावड़ा जा रही नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन से वन्यजीव तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सासाराम रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए ट्रेन के जनरल कोच से 11 बोरियों में बंद 311 कछुओं को लावारिस हालत में बरामद किया है। बरामद कछुओं की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

RPF की टीम ने सासाराम रेलवे स्टेशन पर की छापेमारी

RPF के निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 12312 नेताजी एक्सप्रेस के आगे लगे जनरल कोच में बड़ी संख्या में कछुओं को बोरियों में भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर RPF की टीम ने सासाराम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान जनरल कोच में रखी 11 बोरियों से कुल 311 जीवित कछुए बरामद किए गए। हालांकि, इस दौरान कछुओं की तस्करी में शामिल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। सभी बोरी लावारिस हालत में पाई गईं।

वन विभाग की कानूनी प्रक्रिया शुरू

बरामदगी के बाद RPF ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों को सभी कछुए सुपुर्द कर दिए गए। वन विभाग द्वारा कछुओं की जांच कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि कछुओं की यह खेप अवैध रूप से तस्करी के उद्देश्य से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाई जा रही थी। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत यह गंभीर अपराध है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और तस्करों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !