Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-18

Jharkhand News: सोमा मुंडा हत्याकांड में गिरफ्तारी के विरोध में पालकोट बंद, हजारों ग्रामीणों का सड़क पर प्रदर्शन

Jharkhand: खूंटी जिले के चर्चित सोमा मुंडा हत्याकांड में पालकोट राजपरिवार से जुड़े देवव्रत नाथ शाहदेव की गिरफ्तारी के बाद पालकोट क्षेत्र में असंतोष का माहौल बन गया है। इस गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों ने आज पालकोट बंद का आह्वान किया, जिसका व्यापक असर देखने को मिला। इसके साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध मार्च भी निकाला।

विशाल पैदल जुलूस की शुरुआत

सुबह से ही हजारों ग्रामीण राजा मैदान में एकत्र हुए, जहां से उन्होंने विशाल पैदल जुलूस की शुरुआत की। यह मार्च दुर्गा मंदिर बस स्टैंड तक पहुंचा, जहां बाद में एक जनसभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया और नारेबाजी करते हुए कहा कि देवव्रत नाथ शाहदेव को झूठे मामले में फंसाया गया है और वे पूरी तरह निर्दोष हैं।

ग्रामीणों का कहना था कि देवव्रत नाथ शाहदेव हमेशा गरीब, कमजोर और जरूरतमंद लोगों के हितों के लिए आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राजपरिवार का मुंडा समाज से भाईचारे का रिश्ता रहा है और ऐसे में इस तरह की घटना में उनकी संलिप्तता की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

ग्रामीणों ने दी चेतावनी

सभा के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि देवव्रत नाथ शाहदेव को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक और उग्र रूप दिया जाएगा। क्षेत्र में बढ़ते जनआक्रोश को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क नजर आया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !