Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-19

National News: JEE MAIN 2026 सेशन-1: 21 से 24 जनवरी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

National News: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE MAIN 2026 सेशन-1 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. यह एडमिट कार्ड उन अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध हैं, जिनकी पेपर-1 (B.E./B.Tech) की परीक्षा 21, 22, 23 और 24 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी.


JEE MAIN की परीक्षा दो शिफ्ट में कराई जाएगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी. अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं.


एनटीए ने यह भी बताया है कि 28 और 29 जनवरी को होने वाली परीक्षाओं के लिए पेपर-1 (B.E./B.Tech), पेपर-2A (B.Arch) और पेपर-2B (B.Planning) के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे.

परीक्षार्थियों के लिए जरूरी निर्देश:
• एडमिट कार्ड पर दिया गया QR कोड और बारकोड साफ और स्पष्ट होना चाहिए.
• परीक्षा केंद्र पर वही वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है, जिसे आवेदन के समय अपलोड किया गया था.
• किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं या 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !