तस्वीर पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि
महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भामाशाह जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपस्थित वक्ताओं ने भामाशाह जी के त्याग और राष्ट्रभक्ति की गाथाओं पर प्रकाश डाला।
शीघ्र लगेगी भामाशाह जी की प्रतिमा
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि साकची का यह गोलचक्कर दानवीर भामाशाह के नाम से जाना जाता है, और समाज की यह पुरानी मांग है कि यहाँ उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में जल्द ही इस गोल चक्कर पर भामाशाह जी की भव्य प्रतिमा लगाने का कार्य पूरा किया जाएगा।
त्याग और दान के प्रतीक भामाशाह
राकेश साहू ने उनके इतिहास को साझा करते हुए बताया कि जब मातृभूमि की रक्षा के लिए युद्ध के दौरान महाराणा प्रताप जी को संसाधनों की कमी हुई और उन्होंने मदद माँगी, तब भामाशाह जी ने निस्वार्थ भाव से अपना पूरा खजाना उनके चरणों में समर्पित कर दिया था। उनके इसी अभूतपूर्व सहयोग के कारण उन्हें दानवीर की उपाधि मिली और आज पूरा देश उन्हें श्रद्धा से याद करता है।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
गौरव दिवस के इस सफल आयोजन में मुख्य रूप से जिला महासचिव पप्पू साहू, सत्यदेव प्रसाद, अवधेश कुमार, आनंद गुप्ता साहू, जिला सचिव सह वार्ड नंबर 10 के प्रत्याशी नीरज कुमार, गौतम शाह, कमलेश साहू, अजय साहू, बजरंगी शाह, विवेक गुप्ता, सुमित साहू और हर्ष गुप्ता समेत समाज के कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।