Jharkhand: झारखंड के लिए गर्व की बात है कि स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब की तीन होनहार खिलाड़ी अंकिता कच्छप, रूपाली कुमारी और राधिका कुमारी का चयन झारखंड अंडर-19 स्कूल नेशनल फुटबॉल टीम में हुआ है। चयन के बाद तीनों खिलाड़ी आज पूरी टीम के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मणिपुर रवाना हो गईं।
बता दें कि स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब के पास अब तक अपना कोई स्थायी खेल मैदान नहीं है। इसके बावजूद इस क्लब की बेटियां सीमित संसाधनों में कड़ी मेहनत और लगन के दम पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और राज्य व देश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
स्थानीय खेल प्रेमियों और जानकारों का कहना
स्थानीय खेल प्रेमियों और जानकारों का कहना है कि यदि इन खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण सुविधाएं, संसाधन और सहयोग उपलब्ध कराया जाए, तो ये भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।
तीनों खिलाड़ियों को दी गई बधाई
इस उपलब्धि पर स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब के संस्थापक अनवरूल हक (उर्फ बबलू), पंचायत समिति सदस्य रेशमी तिर्की, क्लब संरक्षक जगदीश सिंह (जग्गू) और रेखा महतो ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूरे झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय
तीनों खिलाड़ियों का चयन न सिर्फ स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब के लिए, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय माना जा रहा है।