Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-21

Adityapur News: आदित्यपुर में उद्यमियों के लिए ऊर्जा बचत और लागत प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

Adityapur News: आदित्यपुर स्थित मोटल मधुवन में सिंहभूम इंडस्ट्री एसोसिएशन (सिया) की ओर से उद्यमियों के लिए ऊर्जा बचत और लागत प्रबंधन विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों में बिजली की खपत को कम कर उत्पादन लागत में कमी लाने पर जोर देना रहा.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेमरंजन उपस्थित रहे. उन्होंने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए ऊर्जा दक्षता से जुड़ी आधुनिक तकनीकों को अपनाना समय की आवश्यकता है.

सिया के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि उद्योगों के सामने बढ़ती बिजली दरें और उत्पादन लागत एक बड़ी चुनौती बन चुकी हैं. उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं और स्मार्ट तकनीक के माध्यम से ऊर्जा खर्च को नियंत्रित किया जा सकता है.

कार्यशाला में मौजूद विशेषज्ञों ने बिजली खपत को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए व्यावहारिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम में सिया के महासचिव उदय सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार घोष, ईईएसएल के वित्तीय अधिकारी मधुकर श्रीवास्तव सहित कई उद्यमी उपस्थित रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !