Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-21

CM Hemant Soren: दावोस में झारखंड की बड़ी छलांग, वेलस्पन वर्ल्ड राज्य में करेगा ₹300 करोड़ का निवेश, प्लास्टिक उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार

Jharkhand: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के वैश्विक मंच से झारखंड के लिए एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य की औद्योगिक नीतियों से प्रभावित होकर मशहूर औद्योगिक समूह वेलस्पन वर्ल्ड ने झारखंड में निवेश का बड़ा प्रस्ताव रखा है। वेलस्पन वर्ल्ड के संस्थापक एवं चेयरमैन बी.के. गोयनका ने मुख्यमंत्री के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में प्लास्टिक उद्योग के क्षेत्र में लगभग ₹300 करोड़ के निवेश की घोषणा की।

देवघर प्लास्टिक पार्क बनेगा केंद्र

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड के देवघर में विकसित हो रहे प्रस्तावित प्लास्टिक पार्क की क्षमताओं को साझा किया। राज्य सरकार की इस पहल का वेलस्पन की टीम ने स्वागत किया है। प्रस्तावित निवेश मुख्य रूप से पीवीसी आधारित प्लास्टिक उद्योग में किया जाएगा। योजना को धरातल पर उतारने के लिए वेलस्पन की एक विशेषज्ञ टीम जल्द ही झारखंड का दौरा करेगी और देवघर स्थित स्थल का विस्तृत निरीक्षण व अध्ययन करेगी।

लॉजिस्टिक्स और क्रिटिकल मिनरल्स में भी रुचि

सिर्फ प्लास्टिक ही नहीं, वेलस्पन वर्ल्ड ने झारखंड के खनिज संपदा और भौगोलिक लाभ को देखते हुए क्रिटिकल मिनरल्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भी गहरी रुचि दिखाई है। राज्य प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद में स्थित लॉजिस्टिक पार्क और राज्य भर में मौजूद आधुनिक वेयरहाउसिंग एवं स्टोरेज सुविधाओं की जानकारी साझा की। दोनों पक्षों ने इन क्षेत्रों में भी निवेश की संभावनाओं को तलाशने पर सहमति जताई है।

रोजगार और विकास को मिलेगी नई दिशा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के इस प्रयास को झारखंड को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर माना जा रहा है। ₹300 करोड़ के इस प्रारंभिक निवेश से न केवल राज्य के आर्थिक राजस्व में वृद्धि होगी, बल्कि हजारों स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !