Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-16

Jamshedpur DC Janta Darbar: जनता दरबार में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने 90 से अधिक नागरिकों की सुनीं समस्याएं, कई मामलों का हुआ त्वरित समाधान

उपायुक्त अनन्य मित्तल ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में आमजनों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।
Jamshedpur: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में आमजनों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए 90 से अधिक नागरिकों ने व्यक्तिगत, सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दों से जुड़ी अपनी शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं।

जनता दरबार में शहरी क्षेत्र में पार्किंग ठेकेदारों की मनमानी, स्कूल फीस में छूट, दुकान आवंटन, ज़मीन विवाद, मानगो में पेयजल समस्या, आय प्रमाण पत्र निर्गत करने में हो रही देरी, म्यूटेशन रिविजन, आरक्षित कोटा में नामांकन, बालू आपूर्ति, राशन कार्ड की त्रुटियाँ और पेंशन स्वीकृति जैसी जनहित से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई गईं।

उपायुक्त ने गंभीरता से प्रत्येक शिकायत को सुना और कई मामलों का समाधान मौके पर ही किया। शेष आवेदनों के निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

श्री मित्तल ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी मंच है, जिससे समस्याओं का पारदर्शी और शीघ्र समाधान संभव होता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लंबित मामलों की गंभीरता से समीक्षा कर तय समयसीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !