Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-22

Dhanbad Fire Incident: सरायढेला में बिजली विभाग के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

Dhanbad: शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बलियापुर रोड पर स्थित बिजली विभाग के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते लपटें आसमान तक उठने लगीं और पूरे इलाके में काले धुएं का घना गुबार फैल गया। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

कुछ ही मिनटों में आग ने लिया विकराल रूप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जेपी अस्पताल के पास स्थित इस गोदाम से पहले हल्का धुआं उठता हुआ दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम के भीतर रखी ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। धुएं और आग की लपटों को दूर से ही देखा जा सकता था।

दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत सरायढेला थाना और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने शुरू किया गया। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लंबे समय तक चले प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान 
बताया जा रहा है कि इस गोदाम में बड़ी मात्रा में बिजली से जुड़े उपकरण, महंगे केबल, ट्रांसफॉर्मर के पार्ट्स और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री रखी हुई थी, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इस अगलगी की घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका 
फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, यह गोदाम कोलकाता की लेजर पावर लिमिटेड कंपनी से संबंधित बताया जा रहा है।

पुलिस मौके पर पहुंची 
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों और हुए नुकसान की सही जानकारी सामने आ सकेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !