Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-22

Jharkhand News: रजरप्पा के चितरपुर चट्टी बाजार में नकली बजाज आलमंड हेयर ऑयल का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामान जब्त

Jharkhand: रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर चट्टी बाजार में नकली बजाज आलमंड हेयर ऑयल के अवैध कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है। लंबे समय से चल रहे इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में हुआ, जहां से भारी मात्रा में नकली हेयर ऑयल, पैकिंग के डिब्बे, रैपर और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

आम उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को पहुंचा नुकसान 
पुलिस के अनुसार, यह नकली उत्पाद स्थानीय बाजारों सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार खपाया जा रहा था, जिससे आम उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ प्रतिष्ठित कंपनी की साख को भी नुकसान पहुंच रहा था।

गुप्त सूचना मिली थी 
बताया जा रहा है कि रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि चितरपुर चट्टी बाजार में स्थित पांडेय जनरल स्टोर नामक दुकान में नकली बजाज आलमंड हेयर ऑयल तैयार किया जा रहा है और उसे असली उत्पाद बताकर बाजार में सप्लाई किया जा रहा है।

थाना प्रभारी ने तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश 
सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर अवर निरीक्षक रंजीत कुमार महतो ने पुलिस बल के साथ बजाज कंपनी के प्रतिनिधि रंजीत कुमार सिंह को लेकर उक्त दुकान पर छापेमारी की।


छापेमारी के दौरान बरामद सामान 
छापेमारी के दौरान दुकान से बड़ी संख्या में नकली हेयर ऑयल की बोतलें, खाली डिब्बे, लेबल, रैपर और पैकिंग से जुड़ा अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने सभी जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस की जांच जारी 
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !