Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-22

Seraikela News: अवैध खनन पर सख्ती को लेकर जिला माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक

Seraikela News: सरायकेला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में अवैध खनन उत्खनन भंडारण और खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी रोकथाम को लेकर चर्चा की गई और जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए.


उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमित रूप से औचक निरीक्षण अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने चेक नाकों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस बल को अपने निर्धारित समय पर पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

बैठक में अवैध बालू खनन अवैध पत्थर उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर लगातार निगरानी रखने पर विशेष जोर दिया गया. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त ने संयुक्त रूप से अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों की जांच करने का निर्देश दिया. साथ ही प्रदूषण नियंत्रण विभाग के समन्वय से नियमों का उल्लंघन करने वाले ईंट भट्टों को बंद करने समेत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !