Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-23

Jamshedpur Accident: उलीडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Jamshedpur: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह दुर्घटना उलीडीह थाना से लगभग 200 मीटर की दूरी पर पिंकी होटल के पास घटी। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान उलीडीह रोड नंबर-5 स्थित हयातनगर डिमना बस्ती निवासी सिराजुद्दीन अंसारी (35 वर्ष) के रूप में की गई है।

घायल थे बिहार के निवासी 
मिली जानकारी के अनुसार सिराजुद्दीन अंसारी मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले थे और फिलहाल जमशेदपुर में किराये के मकान में रह रहे थे। उनके छोटे भाई फयाज आलम ने बताया कि सिराजुद्दीन कांड्रा स्थित स्पेक्ट्रा सुपर एलॉयज लिमिटेड कंपनी में वाहन चालक के रूप में कार्यरत थे।


अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर 
रोज़ की तरह ड्यूटी खत्म करने के बाद वे देर रात करीब 12 बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उलीडीह इलाके में पिंकी होटल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सिराजुद्दीन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल अवस्था में सिराजुद्दीन को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस मामले की जांच में जुटी 
फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
बताया गया कि सिराजुद्दीन अंसारी अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके पीछे चार छोटे बच्चे हैं। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !