Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-23

Jharkhand News: ऑपरेशन नार्कोस में RPF को बड़ी कामयाबी, टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस से तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार

Jharkhand News: चक्रधरपुर मंडल में रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस से तीन तस्करों को पकड़ा है. यह कार्रवाई नियमित गश्ती के दौरान की गई, जब आरपीएफ की टीम ने ट्रेन में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए तलाशी ली.

4.5 किलो गांजा बरामद
तलाशी के दौरान टीम ने 4.5 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी बाजार कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनवर शेख, फैजुल शेख और मिनारूल शेख के रूप में हुई है. तीनों आरोपी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के निवासी बताए गए हैं. पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी यह गांजा भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन से लेकर टाटानगर होते हुए एर्नाकुलम ले जा रहे थे. आरपीएफ के अनुसार, इस रूट पर तस्करी की कोशिश पहले भी सामने आ चुकी है, जिसको देखते हुए निगरानी और कड़ी की गई है.



गांजा तस्करी के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा
आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि चक्रधरपुर मंडल में बीते कुछ महीनों से गांजा तस्करी के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है. ऑपरेशन नार्कोस के तहत ट्रेनों, प्लेटफार्मों और संदिग्ध यात्रियों पर सीसीटीवी और गश्ती के जरिए लगातार नजर रखी जा रही है. गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एक्साइज डिपार्टमेंट सुंदरगढ़ और राजगांगपुर को सौंप दिया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !