Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-23

Jamshedpur News: रॉयल क्लब के तत्वावधान में सरस्वती पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन

Jamshedpur: जमशेदपुर बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत श्री श्री सरस्वती पूजा कमेटी, रॉयल क्लब के तत्वावधान में आयोजित सरस्वती पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पोटका के विधायक संजीव सरदार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात उन्होंने नारियल फोड़कर एवं अगरबत्ती दिखाकर मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की।

वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता तथा बागबेड़ा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष राज नारायण यादव भी उपस्थित रहे। पूजा कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।

सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना

मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने अपने संबोधन में क्षेत्रवासियों से सरस्वती पूजा को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। वहीं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं बागबेड़ा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज नारायण यादव ने संयुक्त रूप से सभी लोगों को सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दीं और मां सरस्वती से सभी को विद्या, बुद्धि एवं सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना की।

भक्तिमय माहौल देखने को मिला

कार्यक्रम के दौरान पूजा कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे। पूरे क्षेत्र में सरस्वती पूजा को लेकर उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !