Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-23

PMSVANidhi: पीएम स्वनिधि योजना से सशक्त हुए पथ विक्रेता, 200 से अधिक को मिला लोन का लाभ

Jamshedpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा PMSVANidhi स्कीम के तहत पूरे भारत में 1 लाख बेनिफिशियरी को क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने और लोन बांटने की लाइव स्ट्रीमिंग मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत पथ विक्रेताओं को दिखाई गई।


उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश में मानगो एवं जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी अंतर्गत विभिन्न बैंकों में कैंप का आयोजन कर 200 से अधिक पथ विक्रेताओं को पीएम स्व निधि योजना का लाभ दिलाया गया।

उत्कर्ष बैंक के द्वारा 20 विक्रेताओं को एवं पंजाब नेशनल बैंक साकची के द्वारा 100 पथ विक्रेताओं को इस योजना के तहत लोन दिया गया

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ़ बरोदा,इंडियन बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया, पंजाब एंड सिंद बैंक, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक आदि बैंकों से पथ विक्रेताओं को योजना का लाभ दिया गया।

पथ विक्रेताओं को फर्स्ट ट्रेंच के तहत 15000, दूसरे ट्रेंच के तहत 25000 एवं तीसरे ट्रेंच के तहत 50000 का लोन का लाभ दिया जा रहा है

आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा PMSVANidhi स्कीम के तहत पूरे भारत में 1 लाख बेनिफिशियरी को क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने और लोन बांटने की लाइव स्ट्रीमिंग मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत पथ विक्रेताओं को दिखाई गई।

विभागीय निर्देशानुसार जल्द पथ विक्रेताओं को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा

पंजाब नेशनल बैंक साकची ब्रांच में 100 से अधिक पथ विक्रेताओं को लगभग 22 लाख रुपए का लोन हेतु आवश्यक प्रक्रियाएं किया गया मानगो में उत्कर्ष बैंक के द्वारा 20 पथ विक्रेताओं को लोन दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं किया गया।शाखा प्रबंधक,सीएमएम, सीओ, सीआरपी ,लाभुक आदि उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !