Jamtara: सरस्वती पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कुंडहित पुलिस की सक्रियता और तत्परता देखने को मिली। कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आम लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।
आपसी भाईचारे के साथ मनाना आवश्यक
पुलिस टीम ने विभिन्न पूजा पंडालों, संवेदनशील स्थलों, बाजार क्षेत्रों और चौक-चौराहों पर लगातार गश्त की। इस दौरान पूजा समितियों के सदस्यों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि डीजे की तेज आवाज, आपत्तिजनक गाने या किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचें। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि सरस्वती पूजा ज्ञान, अनुशासन और सद्भाव का प्रतीक है, इसलिए इसे आपसी भाईचारे के साथ मनाना आवश्यक है।
सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से
उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है और अफवाह फैलाने या शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों और पूजा समितियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और सहयोग का भरोसा दिलाया।कुंडहित पुलिस की सतर्कता के चलते क्षेत्र में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है।