Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-23

CM Hemant Soren: झारखंड में संभावनाओं पर वैश्विक संवाद में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कई देशों के नीति निर्माता एवं प्रतिनिधियों से किया संवाद

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यूनाइटेड किंगडम स्थित भारत के उच्चायोग में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी द्वारा आयोजित आधिकारिक स्वागत समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों, नीति-निर्माताओं और विशेषज्ञों से संवाद किया।


कार्यक्रम के दौरान हुई चर्चा का मुख्य केंद्र भारत के समग्र विकास में झारखंड के योगदान को रेखांकित करना रहा। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने झारखंड की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक संभावनाओं, प्राकृतिक संसाधनों और मानव संसाधन की क्षमताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि झारखंड खनिज संपदा, युवा शक्ति और सांस्कृतिक विरासत के जरिए देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

संवाद के दौरान यूनाइटेड किंगडम के साथ विरासत संरक्षण और सांस्कृतिक साझेदारी के अवसरों पर भी विशेष चर्चा हुई। साथ ही उच्च शिक्षा, कौशल विकास, खेल और महत्वपूर्ण खनिजों एवं क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में संभावित सहयोग की संभावनाओं को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग से झारखंड के युवाओं को वैश्विक अवसर मिल सकते हैं।

यह संवाद यूके–भारत रणनीतिक साझेदारी के व्यापक ढांचे और दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद द्विपक्षीय सहयोग के अनुरूप रहा। कार्यक्रम को झारखंड के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेश, शिक्षा और तकनीकी सहयोग के नए द्वार खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !