Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-24

Jamshedpur Bike Theft: जमशेदपुर में बेखौफ चोर, प्रेस क्लब के बाहर से पत्रकार की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Jamshedpur: जमशेदपुर में शातिर चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने से भी नहीं चूक रहे हैं। ताज़ा मामला शहर के प्रेस क्लब का है, जहाँ से दिनदहाड़े एक पत्रकार की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर भागते नजर आ रहे हैं।


दोपहर के उजाले में दिया वारदात को अंजाम

पीड़ित पत्रकार राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार, 23 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने अपनी बाइक JH05 AZ-5611 प्रेस क्लब कार्यालय के सामने खड़ी की थी। जब वे करीब आधे घंटे बाद वापस लौटे, तो उनकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

सीसीटीवी से खुला चोरी का रूट मैप

पुलिस द्वारा खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में चोरों की पूरी गतिविधि सामने आई है, एक अकेला युवक प्रेस क्लब के पास से बाइक लेकर निकलता है। वह डीसी ऑफिस के पास पहुँचता है, जहाँ उसके दो अन्य साथी पहले से इंतज़ार कर रहे थे। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मानगो की ओर भाग निकलते हैं।

मरीन ड्राइव पर टक्कर के बाद भी नहीं रुके चोर

फरार होने के दौरान मरीन ड्राइव गोलचक्कर के पास चोरों की बाइक एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची, लेकिन पकड़े जाने के डर से चोर बिना रुके तेजी से मानगो की दिशा में ओझल हो गए।

पुलिस की कार्रवाई और जनता में आक्रोश

इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए गश्त बढ़ाई जाए। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुलिए की पहचान कर रही है और दावा किया जा रहा है कि आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !