Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-24

SIR: बर्धमान स्टेशन बना रणक्षेत्र, SIR प्रक्रिया के विरोध में भारी प्रदर्शन, ट्रैक जाम होने से रेल सेवाएं ठप

West Bengal: पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एसआईआर प्रक्रिया में कथित उत्पीड़न के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। देखते ही देखते पूरा स्टेशन परिसर विरोध प्रदर्शन के केंद्र में तब्दील हो गया। प्रदर्शनकारियों और रेल सुरक्षा बल के बीच हुई तीखी झड़प और धक्का-मुक्की ने स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया, जिससे घंटों तक रेल परिचालन बाधित रहा।


घंटों तक रेल परिचालन बाधित

सुबह से ही बर्धमान स्टेशन परिसर में लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एसआईआर प्रक्रिया के नाम पर परीक्षार्थियों और संबंधित लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है। इसी कथित उत्पीड़न के खिलाफ वे सड़कों पर उतरे और स्टेशन परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज था और वे देशभक्ति नारे लगाते हुए अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ की ओर से स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर बैरिकेड लगाए गए और प्रदर्शनकारियों को स्टेशन के भीतर प्रवेश करने से रोकने की कोशिश की गई।

हालांकि पुलिस की रोक के बावजूद प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर स्टेशन के अंदर घुस गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और आरपीएफ कर्मियों के बीच कुछ समय तक तीखी झड़प हुई, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया।

स्टेशन के भीतर पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर उतर आए और ट्रेनों का परिचालन रोक दिया। इसके चलते बर्धमान रेल लाइन पर कई ट्रेनें अस्थायी रूप से रोकनी पड़ीं। सुबह के व्यस्त समय में ट्रेन सेवाएं बाधित होने से रोज़ाना यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

खबर लिखे जाने तक बर्धमान स्टेशन परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक एसआईआर प्रक्रिया में कथित उत्पीड़न बंद करने का ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। हालात पर काबू पाने के लिए स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा

प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल रेल सेवाओं की बहाली और हालात के सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !