Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-25

Jharkhand News: राष्ट्रीय मंच पर झारखंड के बच्चों की शानदार जीत, बैंड प्रतियोगिता में मारी बाजी

Jharkhand News: नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय अंतर-विद्यालय बैंड प्रतियोगिता में झारखंड के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे देश में राज्य का नाम रोशन किया. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के चारों क्षेत्रों से चुनी गई 18 बेहतरीन बैंड टीमों ने भाग लिया था.


झारखंड की ओर से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के नेतृत्व में पाइप और ब्रास बैंड की तीन टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. सभी टीमों ने अपनी मधुर धुन, अनुशासन और देशभक्ति से भरी प्रस्तुति से निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया.


टीमों ने दो वर्गों में पहला स्थान और एक वर्ग में तीसरा स्थान हासिल
प्रतियोगिता में झारखंड की टीमों ने दो वर्गों में पहला स्थान और एक वर्ग में तीसरा स्थान हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की.
पाइप बैंड बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, कांके (रांची) ने पहला स्थान हासिल किया. वहीं, पाइप बैंड बालक वर्ग में करेली स्कूल, धुर्वा (रांची) की टीम विजेता बनी.
ब्रास बैंड बालक वर्ग में संत जेवियर स्कूल, लुपुंगुटू (चाईबासा) की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.

संजय सेठ ने ट्रॉफी और 51,000 रुपये की राशि से नवाजा 
यह प्रतियोगिता भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के संयुक्त आयोजन में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय बाल भवन परिसर में आयोजित की गई थी. विजेता टीमों को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने ट्रॉफी और 51,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की, जबकि तीसरे स्थान पर रही टीम को 21,000 रुपये और ट्रॉफी दी गई.

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्रालय के प्रधान सचिव संजय कुमार, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे. इस अवसर पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय है.

उन्होंने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है. ऐसे राष्ट्रीय मंच बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करते हैं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई
इस ऐतिहासिक सफलता पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग, बैंड समन्वयक चंद्रदेव सिंह और राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने विजेता छात्रों, शिक्षकों और प्रशिक्षकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !