Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-25

MLA Dashrath Gagrai Music Video: झारखंड की राजनीति में म्यूजिक वीडियो पर संग्राम, विधायक दशरथ गागराई के आइटम सॉन्ग पर भड़की बीजेपी

Jharkhand: झारखंड की सियासत में इन दिनों जनमुद्दों से हटकर चर्चा एक म्यूजिक वीडियो पर टिक गई है। खरसावां विधानसभा सीट से विधायक दशरथ गागराई अपने एक नए म्यूजिक वीडियो को लेकर विवादों के केंद्र में हैं। विधायक ने इस गाने में न केवल अपनी आवाज दी है, बल्कि वह अभिनय करते हुए भी नजर आ रहे हैं। विपक्ष ने इसे मर्यादा का उल्लंघन बताते हुए सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है।

मनोरंजन या अमर्यादित आचरण

विधायक दशरथ गागराई ने अपने इस कदम का बचाव करते हुए इसे महज एक रचनात्मक अभिव्यक्ति करार दिया है। उनका कहना है कि राजनीति से इतर उनका एक निजी और कलात्मक जीवन भी है। 

विधायक के अनुसार यह वीडियो केवल जनता के मनोरंजन के लिए बनाया गया है। वह चाहते हैं कि लोग उनके रचनात्मक पक्ष से भी रूबरू हों। उन्होंने घोषणा की है कि 26 जनवरी तक उनका एक और गाना आएगा, जिसमें उनकी पत्नी भी साथ नजर आएंगी।

विपक्ष का तीखा प्रहार, नशे में है सिस्टम

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, भारतीय जनता पार्टी ने इसे हाथों-हाथ लिया और सत्ता पक्ष पर हमला बोल दिया। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कड़े शब्दों में आपत्ति जताते हुए कहा कि झारखंड में पूरा सिस्टम ही नशे में डूबा हुआ है।शाहदेव ने तंज कसते हुए कहा, अब तक राज्य में जमीन लूट, कोयला लूट और बढ़ते अपराधों के नशे की चर्चा होती थी, लेकिन अब एक जनप्रतिनिधि का अश्लील गीतों में अभिनय करना राज्य की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला है।

बढ़ सकती है सियासी तपिश

झारखंड की राजनीति में यह अपनी तरह का पहला मामला है जहाँ किसी विधायक के फिल्मी शौक को मुद्दा बनाया गया है। जहाँ एक तरफ विधायक इसे अपनी कला मान रहे हैं, वहीं विपक्षी दल इसे जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ बता रहे हैं। आने वाले दिनों में यह विवाद और गहरा सकता है, विशेषकर तब जब 26 जनवरी को उनका अगला गाना रिलीज होने वाला है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !