Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-25

Ghatshila News: घाटशिला में भाजपा का ग्रामीण रोजगार सम्मेलन, किसानों-श्रमिकों को दी गई नई योजनाओं की जानकारी

Ghatshila News: भारतीय जनता पार्टी जिला पूर्वी सिंहभूम की ओर से घाटशिला स्थित आनंद मंगलम सभागार में “विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी (ग्रामीण) – VB-G-RAAM-G किसान-श्रमिक” विषय पर जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया.


कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव ने की. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बिद्युत बरण महतो उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि VB-G-RAAM-G कार्यक्रम के जरिए ग्रामीण इलाकों में रोजगार और आजीविका के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं, जिससे किसानों और श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा.


योजना ग्रामीण विकास को गति देने की दिशा 
विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि यह योजना ग्रामीण विकास को गति देने की दिशा में एक अहम पहल है. वहीं, कोल्हान क्षेत्र के कार्यक्रम प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि हर मंडल में चौपाल लगाकर किसानों और श्रमिकों को इस योजना की जानकारी दी जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ सकें.

सम्मेलन के दौरान VB-G-RAAM-G कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं को दी गई. साथ ही निर्देश दिया गया कि प्रत्येक मंडल में जनसंपर्क अभियान चलाकर किसानों और श्रमिकों तक योजना का प्रचार-प्रसार किया जाए. इस कार्यक्रम में भाजपा के बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !