Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-25

Jamshedpur News: कोल्हान प्रमंडलीय खो-खो चैंपियनशिप 2026 का हुआ सफल आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरयू राय हुए शामिल

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में बीते शनिवार को कोल्हान प्रमंडलीय खो-खो चैंपियनशिप 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन एवं समापन किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि सरयू राय ने चैंपियनशिप हेतु निर्मित खो-खो कोर्ट का विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने खो-खो खेल की उपयोगिता और इसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन और सुरक्षित खेल के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अन्य जिलों से आई टीमों, आयोजन समिति तथा पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं और जिले के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस चैंपियनशिप में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों से चयनित कुल 24 श्रेष्ठ टीमों ने भाग लिया। सभी मुकाबले नॉकआउट आधार पर खेले गए। प्रतियोगिता दो आयु वर्गों अंडर-14 (बालक/बालिका) एवं अंडर-18 (बालक/बालिका) में आयोजित की गई।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे

अंडर-14 बालक वर्ग:
विजेता – पोटका टीम
उपविजेता – डीके स्पोर्ट्स

अंडर-14 बालिका वर्ग:
विजेता – श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल, बागबेड़ा ब्रांच
उपविजेता – पोटका टीम

अंडर-18 बालक वर्ग:
विजेता – संत जीडीएस अकैडमी
उपविजेता – श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर

अंडर-18 बालिका वर्ग:
विजेता – संत जीडीएस अकैडमी
उपविजेता – होली क्रॉस स्कूल

समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में केबीके समाजसेवी संगठन के अध्यक्ष श्रवण कुमार, रांची के प्रख्यात समाजसेवी ऐरोन एवं समाजसेवी नरेश लाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में जिला खो-खो एसोसिएशन के सचिव विक्टर विजय समद ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन एम. अरशद एवं डोबो चाकिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव दयाल सिंह मेहरा ने दिया।

इस चैंपियनशिप को सफल बनाने में तकनीकी विशेषज्ञों के रूप में उषा बाखला, अजय महंती, डब्लू रहमान, एम. अरशद, दयाल सिंह मेहरा, अरबाज खान, सोनू कुमार, मोहन श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, के. गोपाल राव, स्वामी सर, राजू राव सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !