Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-26

Jamshedpur Republic Day: गणतंत्र दिवस पर टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट मुख्य गेट पर हुआ झंडोतोलन समारोह, डी.बी. सुंदर रामम ने दिया स्वच्छता का संदेश

Jamshedpur: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के मुख्य द्वार पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य झंडोतोलन समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डी.बी. सुंदर रामम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उसे सलामी दी। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

जवानों ने अनुशासित मार्च पास्ट दिया 
समारोह के दौरान टाटा स्टील सिक्योरिटी सर्विस और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के जवानों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। जवानों की परेड ने उपस्थित लोगों के मन में देशभक्ति का जोश भर दिया।

हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए 
इस अवसर पर अपने संबोधन में वाइस प्रेसिडेंट डी.बी. सुंदर रामम ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि देश को मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

स्वच्छता की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं
उन्होंने आम जनता से अपील की कि लोग अपने स्तर से शहर और देश को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करें। सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा और स्वच्छता की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भी है, जिसे मिलकर निभाया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग 
कार्यक्रम में टाटा स्टील के वरीय अधिकारी, टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !