आमतौर पर लोग खिचड़ी का सेवन बीमार होने पर करते हैं। क्योंकि, खिचड़ी को बीमारों का भोजन समझते हैं।
Eat Khichdi on Saturday:आमतौर पर लोग खिचड़ी का सेवन बीमार होने पर करते हैं। क्योंकि, खिचड़ी को बीमारों का भोजन समझते हैं। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि, खिचड़ी बहुत ही सुपाच्य भोजन होता है और सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। इतना ही, नहीं कुछ सब्जियों को मिलाकर यदि खिचड़ी बनाई जाती है, तो यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट भी होती है। आपने कई लोगों से सुना होगा कि, शनिवार को खिचड़ी खाना चाहिए। तो आइए जानें आखिर शनिवार को खिचड़ी खाना क्यों शुभ माना जाता है।
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन खिचड़ी का सेवन करना शुभ माना जाता है। कहते है कि, इससे शनि दोष से तो राहत मिलती ही है। साथ ही, शरीर के लिए भी अच्छा होता है। अगर जातक नियमित रूप से हर शनिवार को खिचड़ी खाएं, तो शनिदेव की कृपा बनी रहती है और जिदंगी में सफलता मिलती है।
कहते हैं कि, शनिवार के दिन अरहर नहीं बल्कि उड़द दाल वाली खिचड़ी खाना अच्छा होता है। इससे शनि दोष से मुक्ति मिलती है और सारी तकलीफें दूर होती हैं।
भारतीय ज्योतिषियों के मुताबिक, शनिवार के दिन खिचड़ी का सेवन करना शुभ माना जाता है। इससे शनि दोष खत्म होते हैं, और कई तरह के दर्द-तकलीफों से मुक्ति मिलती है। खासतौर से उड़द दाल की खिचड़ी खाना। इससे शनि दोष, साढ़ेसाती से होने वाली समस्याओं से निजात पाया जा सकता है।
शनिदेव जिस भी व्यक्ति से खुश होते हैं, उसकी तरक्की को कोई नहीं रोक सकता है। इसलिए शनिवार के दिन खिचड़ी का सेवन जरूर करें। इससे शनिदेव खुश होते हैं।
कहा जाता है कि, इस दिन घर में खिचड़ी बनने से घर का महौल शांत रहता है, तथा घर में सकारात्मक शक्तियों का वास होता है। इसके अलावा, इससे शनिदोष दूर होते हैं, और जातक की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।