Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-26

Jamshedpur Road Accident : तेज़ रफ्तार बाइक ने हाइवा में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Jamshedpur : शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

यह हादसा सुंदरनगर थाना से लगभग 500 मीटर की दूरी पर हाता मुख्य मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से एक हाइवा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतक युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद भीड़ को देखकर हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !