Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-27

Bihar News: BSSC इंटर लेवल भर्ती 2026, बिहार के युवाओं को बड़ी राहत, आयोग ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि

Bihar: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर आई है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और शुल्क भुगतान करने की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। आयोग के इस फैसले से उन हजारों अभ्यर्थियों ने चैन की सांस ली है, जो तकनीकी कारणों या अन्य वजहों से अब तक अपना फॉर्म पूरा नहीं कर पाए थे।


महत्वपूर्ण तिथियां और समय

आयोग द्वारा जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार, अब समय सारणी इस प्रकार है शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 29 जनवरी 2026 रात 11:59 बजे तक पूर्ण आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2026, 24,492 पदों पर होगी बंपर बहाली इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और जिलों में कुल 24,492 रिक्त पदों को भरा जाना है। इसमें राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव, और क्लर्क जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2025 से शुरू की गई थी। पदों की बड़ी संख्या को देखते हुए राज्य भर से रिकॉर्ड तोड़ आवेदन प्राप्त होने की उम्मीद है।

क्यों बढ़ाई गई तिथि

सूत्रों और अभ्यर्थियों के फीडबैक के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने के कारण कई उम्मीदवारों को पेमेंट गेटवे और डॉक्यूमेंट अपलोड करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही, कई अभ्यर्थियों को आवश्यक प्रमाण पत्र जैसे- NCL, ईडब्ल्यूएस, या कंप्यूटर सर्टिफिकेट बनवाने में भी समय लग रहा था। आयोग ने इन व्यावहारिक कठिनाइयों को समझते हुए तिथि विस्तार का निर्णय लिया है।

अभ्यर्थियों के लिए सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि उम्मीदवारों को अब अंतिम दिन का इंतजार नहीं करना चाहिए। अंतिम समय में वेबसाइट पर लोड बढ़ने से फिर से तकनीकी समस्या आ सकती है। अतः अभ्यर्थी 29 जनवरी से पहले ही अपना शुल्क जमा कर लें और 31 जनवरी तक अपनी फोटो, सिग्नेचर और लाइव फोटो अपडेट कर फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !