Jharkhand: राज्य में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी शहरी निकायों से जुड़े विस्तृत विवरण सार्वजनिक कर दिए है। आयोग की ओर से नगर निकायों की संख्या, उनके अंतर्गत आने वाले वार्ड, मतदान केंद्र और मतदाता संख्या की पूरी जानकारी अधिसूचित कर दी गई है।
राज्य में इस बार कुल 48 नगर निकायों में चुनाव कराए जाएंगे।
इनमें 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद, और 19 नगर पंचायत शामिल हैं।
इन सभी निकायों को मिलाकर राज्य में कुल 1087 वार्ड बनाए गए हैं, जबकि मतदाताओं की कुल संख्या 43 लाख 33 हजार 574 है।
नगर निगमों की स्थिति
राज्य के नौ नगर निगमों में सबसे अधिक मतदाता रांची नगर निगम क्षेत्र में हैं, जहां कुल 53 मतदान केंद्र, 909 वार्ड और 10 लाख 27 हजार 791 मतदाता दर्ज किए गए हैं।
इसके अलावा:
धनबाद नगर निगम में 974 मतदान केंद्र, 55 वार्ड और 8 लाख 97 हजार 936 मतदाता हैं।
मेदिनीनगर नगर निगम में 35 मतदान केंद्र, 132 वार्ड और 1 लाख 29 हजार 34 मतदाता पंजीकृत हैं।
हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर और मानगो नगर निगमों में प्रत्येक में 36 वार्ड हैं, जहां मतदाता संख्या क्रमशः 1.77 लाख, 1.50 लाख, 1.79 लाख और 1.96 लाख से अधिक है।
चास नगर निगम में 130 वार्ड और 1.62 लाख से अधिक मतदाता हैं।
आदित्यपुर नगर निगम में 136 वार्ड और लगभग 1.39 लाख मतदाता दर्ज हैं।
नगर परिषदों का विवरण
राज्य की 20 नगर परिषदों में वार्ड और मतदाता संख्या अलग-अलग है।
झुमरी तिलैया नगर परिषद में 68 वार्ड और 71,968 मतदाता हैं।
फुसरो में 65 वार्ड और 65,082 मतदाता हैं।
रामगढ़ नगर परिषद में 98 मतदान केंद्र, 32 वार्ड और 97,698 मतदाता दर्ज किए गए हैं।
गढ़वा, चतरा, मधुपुर, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, मिहिजाम, चिरकुंडा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, चक्रधरपुर, चाईबासा, कपाली और जुगसलाई नगर परिषदों में 20 से 68 वार्डों के बीच मतदाता संख्या 30 हजार से 97 हजार तक है।
नगर पंचायतों की स्थिति
राज्य की 19 नगर पंचायतों में भी निर्वाचन आयोग ने सभी आंकड़े जारी कर दिए हैं।
श्रीवंशीधरनगर में 17 वार्ड और 26,946 मतदाता हैं।
मझिआंव, हुसैनाबाद, हरिहगंज, छतरपुर, लातेहार और कोडरमा नगर पंचायतों में 15 से 24 वार्ड और 15 हजार से 24 हजार तक मतदाता हैं।
डोमचांच, बड़की सरैया, धनवार, महगामा, राजमहल, बरहरवा, बासुकीनाथ, जामताड़ा, बुंडू, खूंटी, सरायकेला और चाकुलिया नगर पंचायतों में भी मतदाता संख्या 10 हजार से 28 हजार के बीच है।