Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-27

Jamshedpur News: जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Jamshedpur: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुना।

इस अवसर पर नागरिकों ने सफाईकर्मियों के वेतन एवं पीएफ भुगतान में अनियमितता, दुकान आवंटन, राशन कार्ड, निजी विद्यालयों में बीपीएल कोटे से नामांकन, अवैध कब्जा व धमकी, दलपति अनुमोदन, पेंशन, आधार अद्यतन, भूमि विवाद, बकाया राशि भुगतान, विद्युत आपूर्ति, गुमशुदा बच्चों की तलाश, अनुकंपा के आधार पर पीडीएस डीलर ट्रांसफर में अनियमितता, बैंकिंग समस्याएं, मंइयां सम्मान योजना का लाभ, सड़क चौड़ीकरण, भूमि का ऑनलाइन रसीद, नियमित खाद्यान्न की आपूर्ति नहीं होने, जमीन मापी, झारखंड आंदोलनकारियों द्वारा पेंशन की मांग, मकान खाली कराने, आर्म्स लाइसेंस समेत जनहित से जुड़ी अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी आवेदनों को क्रमवार सुना और संबंधित विभागों व पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कई मामलों का समाधान मौके पर ही (ऑन-द-स्पॉट) कर दिया गया, जिससे नागरिकों ने राहत की सांस ली।

उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय समीक्षा बैठकों में जन शिकायतों की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !