Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-27

Seraikela News: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खेल संचालन समिति की बैठक, खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

Seraikela News: सरायकेला में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला खेल संचालन समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जिले की खेल अवसंरचना को मजबूत करने, खेल सुविधाओं के सुचारू संचालन और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक के दौरान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला की गैलरियों के आवंटन से प्राप्त राजस्व के उपयोग को लेकर विचार विमर्श किया गया. इस राशि से स्टेडियम परिसर में स्थापित जिम के लिए जिम ट्रेनर की बहाली और मानदेय भुगतान, दो सुरक्षाकर्मी तथा एक सफाईकर्मी की व्यवस्था के लिए संबंधित विभाग को अधियाचना भेजने पर चर्चा हुई.

इसके अलावा हाई मास्ट लाइट और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, कार्यालय के विद्युत उपभोग मद में बिजली बिल का भुगतान, मैदान की देखरेख के लिए घास काटने की मशीन तथा पानी पटाने के लिए मोटर और पाइप क्रय किए जाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई.

बैठक में बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में संचालित जिम के संचालन, पंजीकरण व्यवस्था और न्यूनतम शुल्क निर्धारण से जुड़े विषयों पर भी विचार किया गया. जिम के बेहतर संचालन और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मासिक और वार्षिक शुल्क तय करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !