Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

Ajit Pawar Plane Accident: महाराष्ट्र में शोक की लहर, बारामती विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, देखिए पूरी वीडियो

Maharashtra: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान बुधवार सुबह 8 बजे के करीब बारामती एयरपोर्ट के निकट लैंडिंग के वक्त हादसे का शिकार हो गया. क्रैश लैंडिंग के साथ विमान में आग लग गई. इसमें अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई है. 



उप मुख्यमंत्री अजित पवार बारामती के दौरे पर थे, जहां जिला परिषद के चुनाव को लेकर उनकी चार अहम चुनावी सभाएं होनी थीं. बताया जा रहा है कि उनका विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था, उसी वक्त प्लेन एक्सीडेंट हो गया. अजित पवार के परिजन, उनकी चचेरी बहन सुप्रिया सुले बारामती के लिए रवाना हो गई हैं. डीजीसीए ने भी प्लेन हादसे की पुष्टि कर दी है. 

पूरे राज्य में शोक का माहौल

हादसे की खबर मिलते ही उनकी चचेरी बहन और सांसद सुप्रिया सुले, पत्नी सुनेत्रा पवार और परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली और मुंबई से बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।प्रशासन ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। बारामती समेत पूरे महाराष्ट्र में आज सन्नाटा पसरा है और समर्थकों की भारी भीड़ एयरपोर्ट और उनके आवास की ओर उमड़ रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !