Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

Budget Session Parliament: संसद का बजट सत्र आज से शुरू, राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ होगा आगाज, 1 फरवरी को आएगा ऐतिहासिक संडे बजट

Delhi: भारतीय लोकतंत्र के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र की औपचारिक शुरुआत सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ होगी। राष्ट्रपति अपने संबोधन में सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी वर्ष के रोडमैप को देश के सामने रखेंगी।

बजट सत्र का शेड्यूल और मुख्य बातें इस बार का बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा

28 जनवरी से 13 फरवरी तक, 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद कल यानी 29 जनवरी को देश का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अपना लगातार नौवां बजट पेश करेंगी। दिलचस्प बात यह है कि इस बार 1 फरवरी को रविवार है, फिर भी बजट इसी दिन पेश होगा और शेयर बाजार भी खुले रहेंगे।

विपक्ष की घेराबंदी, मनरेगा और SIR 

सत्र शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तल्खी देखी जा रही है। विपक्षी दलों ने सरकार को घेरने के लिए सुबह 10 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। विपक्ष ने मुख्य रूप से मनरेगा के कथित रूप से कमजोर होने, चुनावी रोल के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन SIR, विदेश नीति और बढ़ती बेरोजगारी पर सरकार से जवाब मांगने की रणनीति बनाई है।


 संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया है कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन उन्होंने मनरेगा की जगह लाए गए नए कानूनों पर रिवर्स गियर लगाने से इनकार कर दिया है।

अहम बिलों पर रहेगी नजर

इस सत्र के दौरान सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण विधायी कार्यों को निपटाने की उम्मीद है। बैंकिंग सुधार, पर्यावरण संरक्षण और डिजिटल बुनियादी ढांचे से संबंधित कई अहम बिल चर्चा के लिए पेश किए जा सकते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !