Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

Chaibasa Crime News: पश्चिमी सिंहभूम में 9 दिनों से लापता युवक का शव जंगल से बरामद, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र अंतर्गत हेंदेबुरु गांव के समीप जंगल में एक युवक की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने जंगल से एक युवक का शव बरामद किया है, जिसे देखकर प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की बेरहमी से पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है और अपराध के साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में फेंक दिया गया।

पुलिस जांच में मृतक की पहचान 
पुलिस जांच में मृतक की पहचान हेंदेबुरु गांव निवासी दुलबू लागुरी के 31 वर्षीय पुत्र सेलाय लागुरी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सेलाय लागुरी बीते 19 जनवरी की शाम से लापता था। उसके अचानक गायब हो जाने के बाद परिजन और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।


पुलिस घटना स्थल पर पहुंची 
इसी दौरान गांव के एक ग्रामीण की नजर जंगल में पड़े शव पर पड़ी। उसने तुरंत इसकी जानकारी गांव के मुंडा (मुखिया) को दी। सूचना मिलते ही मुंडा द्वारा टोन्टो थाना को मामले की जानकारी दी गई। खबर मिलते ही टोन्टो थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।


क्रूर हत्या का प्रतीत हुआ मामल 
पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। विशेष रूप से उसके सिर को भारी पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने के स्पष्ट संकेत मिले हैं, जिससे यह मामला सुनियोजित और क्रूर हत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

सभी पहलुओं से पुलिस की जांच जारी 
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही इस जघन्य हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !