Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

Bihar Illegal Liquor: कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NH-19 पर लग्जरी कार से शराब बरामद, पटना के दो तस्कर गिरफ्तार

Bihar: बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार मुस्तैद है। इसी कड़ी में कैमूर जिले की दुर्गावती थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने न केवल भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है, बल्कि इस तस्करी में शामिल दो अंतर्राज्यीय तस्करों को भी रंगे हाथ दबोचा है।

चेकिंग के दौरान पकड़ी गई सेंट्रो कार

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की सीमा से एक सेंट्रो कार में शराब की बड़ी खेप बिहार ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने धनेक्षा के समीप नेशनल हाईवे-19 (NH-19) पर घेराबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी।

इसी दौरान एक संदिग्ध सेंट्रो कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस की तलाशी में कार के भीतर गुप्त खानों में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार और शराब को जब्त कर लिया।

पटना के रहने वाले हैं गिरफ्तार तस्कर

पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है, चन्दन कुमार, पिता- स्वर्गीय राजकुमार शर्मा, निवासी- मीठापुर, पटना। आनंद आजाद, पिता- तुला राम आजाद, जिला- पटना।

सिंडिकेट की जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि शराब की यह खेप उत्तर प्रदेश के किस इलाके से लाई गई थी और पटना में इसे किसे डिलीवर किया जाना था। पुलिस को संदेह है कि इसके पीछे एक बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !