Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-17

Civil Defence: सिविल डिफेंस में शामिल होकर मजबूती प्रदान करेंगे शहर के पूर्व सैनिक- कर्नल किशोर सिंह

सिविल डिफेंस में शामिल होकर मजबूती प्रदान करेंगे शहर के पूर्व सैनिक- कर्नल किशोर सिंह
civil defence: कोल्हान के सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह एवं सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अरुण कुमार, डिप्टी चीफ वार्डन दयाशंकर झा के संयुक्त प्रयास से बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में भारतीय सेना से सेवानिवृत तीनों सेना के पूर्व सैनिक सिविल डिफेंस के युवा साथी रोटरी क्लब की मातृ शक्ति एवं जय हो टीम के सिविल साथियों ने आज सिविल डिफेंस के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त किये। पहलगाम घटना के बाद पूरे देश में चल रहे ।

ऑपरेशन सिंदूर की घटना के बाद शहर के पूर्व सैनिकों ने सिविल डिफेंस को अपनी प्रतिभा से मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। चीफ वार्डन अरुण कुमार ने पूर्वी सिंहभूम जिला के साथ-साथ पूरे झारखंड में सिविल डिफेंस के कार्य क्षेत्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। जबकि नदी तालाब नहर में डूबने पर युवाओं को निकालने का अनुभव शहर के गोताखोर मजहरुल बारी ने शेयर किया। वहीं एयर अटैक संबंधित जानकारी पूर्व वायु सैनिक बृज किशोर सिंह एवं विगत दिनों में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा पूर्व नौ सैनिक सुशील कुमार सिंह ने जानकारी दी।

कोरोना काल, बाढ़ की स्थिति में पीड़ितों को सहयोग एवं चांडिल डैम में गिरे विमान को निकालने का अपना अनुभव साझा किये। फायर फाइटिंग के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के आग को बुझाने के तौर तरीका की भी जानकारी हुई। कोल्हान के सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह ने कहा कि वर्तमान स्थिति में सिविल डिफेंस को पूरे राज्य में पूर्व सैनिकों के सहयोग से मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता है। इस कार्य के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है।
अगर दिल में जज्बा हो तो देशभक्ति के कार्य मरते दम तक किया जा सकता है। इसके अनेकों उदाहरण हमारे समाज में विद्यमान है। पूर्व सैनिकों के अनुभव का उपयोग करते हुए सिविल डिफेंस के पदाधिकारीयों ने स्कूलों कॉलेज एवं सोसाइटियों में समय-समय पर ट्रेनिंग करा कर आम जनता को प्रशिक्षित करने का काम करेगीम कार्यक्रम को सफल बनाने में सैकड़ो पूर्व सैनिकों के अलावा काफी संख्या में सिविलियन महिलाएं एवं युवा साथी शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !