Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Jamshedpur ATM Fraud: गोलमुरी में एटीएम ठगी, कार्ड बदलकर ठगों ने 76 हजार रुपये की निकासी की, मामला थाने में दर्ज

Jamshedpur: गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टिनप्लेट चौक के पास एटीएम से ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। ठगों ने चालाकी से एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके बैंक खाते से 76 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर गोलमुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित की पहचान
पीड़ित की पहचान बिरसानगर स्थित राम कृष्ण अपार्टमेंट निवासी जयशंकर कुमार के रूप में हुई है। जयशंकर कुमार ने पुलिस को बताया कि 22 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे वह टिनप्लेट चौक पर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। काफी प्रयास के बावजूद जब मशीन से पैसे नहीं निकले, तो वह असमंजस में पड़ गए।

घटना की जानकारी 
इसी दौरान एक युवक उनके पास आया और खुद को मददगार बताते हुए बातचीत शुरू की। युवक ने उनसे एटीएम कार्ड लेकर पिन नंबर पूछा और कहा कि वह रुपये निकालने में सहायता करेगा। जयशंकर कुमार उसकी बातों में आ गए। इसी बीच युवक ने चतुराई दिखाते हुए उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और यह कहकर वहां से चला गया कि मशीन में तकनीकी खराबी है।

जयशंकर कुमार बिना किसी शक के दूसरा कार्ड लेकर घर लौट आए। लेकिन कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि उनके बैंक खाते से 76 हजार रुपये की निकासी हो चुकी है। मैसेज देखते ही उनके होश उड़ गए और पैरों तले जमीन खिसक गई।


गोलमुरी थाने में शिकायत दर्ज 
घटना की गंभीरता को समझते हुए जयशंकर कुमार तुरंत बैंक पहुंचे और अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाया। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी गोलमुरी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस की जांच जारी 
गोलमुरी थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एटीएम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने आम लोगों से की अपील
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि एटीएम में किसी अनजान व्यक्ति से मदद न लें और किसी को भी अपना एटीएम कार्ड या पिन नंबर न बताएं, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !