Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Jamshedpur Bagbera: जमशेदपुर ठंड की विदाई में भी दिखी मानवता, अर्चना सिंह के सहयोग से 50 जरूरतमंदों को मिले कंबल

Bagbera: शहर में बढ़ती मानवता और सेवा भावना की एक और मिसाल पेश की गई है। बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 5 स्थित काली मंदिर परिसर में एक विशेष कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पंचायत समिति सदस्य पंसस सुनील गुप्ता के विशेष आग्रह पर पूर्व छात्र नेत्री अर्चना सिंह के सौजन्य से संपन्न हुआ, जिसमें ठंड के अंतिम पड़ाव पर भी जरूरतमंदों की सुध ली गई।

निजी खर्च पर अर्चना सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ

इस पुण्य कार्य में पूर्व छात्र नेत्री सह अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह ने अपनी ओर से सराहनीय योगदान दिया। उन्होंने अपने निजी खर्च पर कुल 50 जरूरतमंदों को निःशुल्क कंबल प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान जैसे ही अतिथियों ने बारी-बारी से कंबलों का वितरण शुरू किया, लाभार्थियों के चेहरों पर सुकून और खुशी साफ नजर आई।

अतिथियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर अर्चना सिंह, समाजसेवी गीता सिंह, मुदिता सिंह, उप मुखिया संतोष ठाकुर और सैलूट तिरंगा के वेद प्रकाश तिवारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

सेवा का संकल्प

पंसस सुनील गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि ठंड भले ही कम हो रही है, लेकिन पंचायत के कई ऐसे जरूरतमंद लोग थे जो अब तक कंबल पाने से वंचित रह गए थे। उन्हीं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस वितरण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। वहीं, अर्चना सिंह ने भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और असहायों की सेवा में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

सहयोगियों की उपस्थिति

इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए उप मुखिया संतोष ठाकुर और अन्य अतिथियों ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी सोनी, राम सिंह, रवि सिंह, अमन सिंह, सतीश, कर्ण, नकुल समेत कई स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !