समर्थकों के साथ पहुंचे नामांकन केंद्र
बुधवार को वार्ड संख्या 10 से 18 तक के लिए निर्धारित प्रपत्र बिक्री केंद्र पर सुबह से ही उम्मीदवारों का जमावड़ा था। अंकुर सिंह अपने समर्थकों के भारी हुजूम के साथ गम्हरिया प्रखंड कार्यालय पहुँचे। समर्थकों के उत्साह और नारों के बीच उन्होंने नामांकन पत्र प्राप्त किया, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि वार्ड-18 का मुकाबला इस बार काफी दिलचस्प होने वाला है।
क्या हैं अंकुर सिंह के मुख्य चुनावी एजेंडे
मीडिया से बातचीत के दौरान अंकुर सिंह ने अपने विजन को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि वे राजनीति में सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनसेवा के संकल्प के साथ आए हैं। उनके प्रमुख चुनावी मुद्दे निम्नलिखित हैं। वार्ड के प्रत्येक घर तक पाइपलाइन के जरिए शुद्ध पेयजल पहुँचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जर्जर सड़कों का कायाकल्प करना और अंधेरे से मुक्ति दिलाने के लिए हर गली में आधुनिक स्ट्रीट लाइट लगवाना।
कूड़ा प्रबंधन की वैज्ञानिक व्यवस्था और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करना ताकि जलजमाव की समस्या न हो। मैंने लंबे समय से इस क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को करीब से देखा है। वार्ड-18 की जनता अब केवल खोखले वादों से ऊब चुकी है। उन्हें धरातल पर काम करने वाला प्रतिनिधि चाहिए, और मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए तैयार हूँ।
बढ़ता चुनावी पारा
अंकुर सिंह की दावेदारी ने वार्ड-18 के समीकरणों को प्रभावित कर दिया है। अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की विरासत और अंकुर की अपनी सामाजिक सक्रियता उनके पक्ष में माहौल बना रही है। जैसे-जैसे नामांकन दाखिल करने की तारीख नजदीक आएगी, आदित्यपुर नगर निगम का यह चुनावी पारा और चढ़ने की उम्मीद है।