Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Jamshedpur News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद हरकत में JNAC, 48 घंटे में 24 भवनों पर कार्रवाई की तैयारी

Jamshedpur News: जमशेदपुर में अवैध निर्माण को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारी शुरू हो गई है. हाईकोर्ट से आदेश मिलने के बाद जेएनएसी और जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. शहर के 24 भवनों के अवैध हिस्सों को तोड़ने की कार्रवाई अगले 48 घंटे के भीतर की जा सकती है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक की खंडपीठ ने भवन मालिकों की याचिका खारिज करते हुए अवैध हिस्से को तोड़ने का आदेश दिया था. यह आदेश गुरुवार को हाईकोर्ट से जेएनएसी को मिला. जिला प्रशासन को भी इसकी प्रति भेजी गई है.

मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मांग
जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन से मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मांग की है. उन्होंने अभियान चलाकर अवैध हिस्सों को हटाने की अनुमति देने का आग्रह किया है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो.

अभियान की तैयारियां तेज
आदेश मिलने के बाद विभागीय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है. माना जा रहा है कि अगले दो दिनों के भीतर अवैध हिस्सों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो सकती है. दूसरी ओर भवन निर्माताओं ने भी अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है. 24 भवनों के मालिकों की एक बैठक हुई. इसमें हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा की गई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को इस संबंध में याचिका दायर की जा सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !