Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Ranchi Crime News: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 8 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Ranchi: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने नशे के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। आरपीएफ की टीम ने जांच अभियान के दौरान 8 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

शक होने पर आरपीएफ कर्मियों ने की पूछताछ 
यह कार्रवाई 29 जनवरी को की गई, जब आरपीएफ द्वारा रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। देर शाम फूड प्लाजा के पास दो युवक पिठ्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में बैठे नजर आए। शक के आधार पर आरपीएफ कर्मियों ने दोनों को रोककर पूछताछ की।

दोनों युवक को पहचान 
पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने अपनी पहचान बताई। इनमें से एक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला मोनू कुमार है, जबकि दूसरा बिहार के रोहतास जिले का निवासी राजकुमार बताया गया। प्रारंभिक पूछताछ में ही दोनों युवकों ने अपने बैग में गांजा होने की बात स्वीकार कर ली।

आरपीएफ अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे
सूचना मिलते ही सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उनके निर्देश पर दोनों आरोपियों के बैग की विधिवत तलाशी ली गई। जांच के दौरान कुल 8 पैकेट गांजा बरामद किया गया। डीडी किट से जांच करने पर गांजा होने की पुष्टि हुई। वजन करने पर दोनों के पास से 4-4 किलोग्राम गांजा पाया गया।

मोबाइल फोन और रेलवे टिकट जब्त 
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे ओडिशा के फूलमणि क्षेत्र से गांजा लेकर रांची पहुंचे थे और इसे बिहार के सासाराम में सप्लाई करने की योजना थी। आरपीएफ ने गांजा के साथ-साथ आरोपियों के मोबाइल फोन और रेलवे टिकट भी जब्त कर लिए हैं।

पूरी कार्रवाई के बाद गिरफ्तार दोनों तस्करों और जब्त सामान को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए जीआरपी रांची को सौंप दिया गया है। आरपीएफ की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !