Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Jamshedpur News: भालूबासा में मेगा आरोग्य मेला का आयोजन, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सेवा

Jamshedpur: श्री शीतला माता मंदिर समिति एवं लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में भालूबासा स्थित शीतला भवन में 1 फरवरी को एक विशाल मेगा आरोग्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से स्लम बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

शहर के विशेषज्ञ चिकित्सक इस शिविर में निःशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर में विशेष रूप से हृदय रोग, स्त्री रोग (गायनिक), सामान्य स्वास्थ्य जांच, नेत्र रोग एवं दंत रोग से संबंधित उपचार किए जाएंगे। साथ ही जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया जाएगा।

हेल्थ कैंप का उद्देश्य 
इस मेगा हेल्थ कैंप के संबंध में मंदिर समिति के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराना है, ताकि लोग समय रहते उपचार करा सकें।

योजना की पूरी जानकारी दी जाएगी 
इस शिविर में 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु एक विशेष काउंटर भी लगाया जाएगा, जहां उन्हें इस योजना की पूरी जानकारी दी जाएगी।
मेगा आरोग्य मेले का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री एवं श्री शीतला माता मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास करेंगे, जबकि पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक पूर्णिमा साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

स्वास्थ्य शिविर के लिए आमंत्रित किया जा रहा 
मंदिर समिति एवं लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा बस्तियों के  घर-घर जाकर लोगों को इस स्वास्थ्य शिविर में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने हेतु कमलेश साहू, हरिशंकर पंडित, राजा बाग, सुब्रतो घोष, घूरव साहू, लायंस क्लब से विप्लव मलिक, केडिया जी, संतोष कुमार एवं मंडल जी सहित अन्य सदस्य योजनाबद्ध तरीके से सक्रिय प्रयास कर रहे हैं। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !