Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-31

Jamshedpur News: जमशेदपुर के ओलिडीह में व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला शव

Jamshedpur News: शनिवार अहले सुबह जमशेदपुर के पुराने ओलिडीह इलाके में उस वक्त हलचल मच गई जब एक कमरे के भीतर व्यक्ति की लाश मिलने की खबर फैली. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई. आशंका जताई जा रही है कि किसी विषैले जीव ने उसे डस लिया है. वैसे प्रथम दृश्यटा अत्यधिक शराब पीने से भी मौत की आशंका जताई जा रही है. 

कमरे में पड़ा मिला शव
मृतक की पहचान रितु कर्मकार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह कचड़ा चुनने का काम करता था और उसी इलाके में रहता था. उसका शव उसके ही कमरे के भीतर मिला, जिससे इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

बीमारी और नशे की आदत का जिक्र
स्थानीय लोगों के अनुसार रितु शराब का सेवन करता था और हाल के दिनों में उसकी तबियत भी खराब बताई जा रही थी. शुरुआती जानकारी में यह बात सामने आई है कि वह अस्वस्थ था, हालांकि मौत के असली कारणों को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है.

परिवार का कोई पता नहीं
पुलिस को अब तक मृतक के परिवार से जुड़ी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है. आसपास के लोग भी उसके परिजनों के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं. पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि मौत के कारणों का पता चल सके.

यह घटना एक बार फिर बताती है कि शहर के हाशिये पर रहने वाले लोग कितने असुरक्षित और अकेले होते हैं. बीमारी और गरीबी के बीच उनकी आवाज अक्सर दब जाती है. समय रहते सामाजिक और स्वास्थ्य सहायता मिले तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !