Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-01

Giridih News: गिरिडीह से लापता हुआ 16 वर्षीय छात्र मन्नत गुप्ता, स्कूल के लिए निकला था घर से, परिजन बेहाल

Giridih: गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड निवासी 16 वर्षीय मन्नत गुप्ता के लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मन्नत शनिवार सुबह करीब 9 बजे रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी देर तक इंतजार और आसपास खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों की चिंता और बेचैनी बढ़ गई।

मन्नत की भेषभूषा 
लापता मन्नत कक्षा आठ का छात्र है। परिजनों ने बताया कि घर से निकलते समय उसने काले रंग का ट्राउजर और ग्रे-ब्लू रंग का जैकेट पहन रखा था। उसकी लंबाई लगभग पांच फीट है, रंग गोरा, चेहरा गोल और शरीर पतला-दुबला है। मन्नत हिंदी के साथ-साथ खोरठा भाषा भी बोल सकता है।

थाने में लिखित शिकायत दर्ज 
मन्नत के पिता टिंकू गुप्ता ने बेटे के लापता होने की सूचना सरिया थाना में देते हुए लिखित आवेदन सौंपा है और पुलिस से जल्द से जल्द तलाश की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और संभावित स्थानों पर पूछताछ की जा रही है।
इधर, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को मन्नत गुप्ता कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत मोबाइल नंबर 8789261403 या 8789760110 पर संपर्क करें।

परिजन अपने बेटे की सुरक्षित वापसी की आस लगाए हुए हैं और प्रशासन के साथ-साथ आम जनता से भी मदद की उम्मीद कर रहे हैं। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !